उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने 2018 के 49,568 पदों के लिए हुए सिपाही भर्ती परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए। इस भर्ती परीक्षा का परिणाम उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती बोर्ड की वेबसाइट http://uppbpb.gov.in/ पर देखा जा सकता है।
यूपी पुलिस सिपाही और पीएसी के अलावा प्लाटून कंमाडर, अग्नमिशमन अधिकारी, आरक्षी, आरक्षी पीएसी, लिपिक संवर्ग और कंप्यूटर ऑपरेटर पदों पर हुई परीक्षाओं के अंतिम परिणाम भी जारी किए गए। इस तरह कुल एक लाख 37 हजार 253 पदों के लिए परिणाम घोषित हुए।
इस भर्ती का विज्ञापन अक्टूबर 2018 में जारी किया गया था जबकि लिखित परीक्षा 27-28 जनवरी 2019 को कराई गई थी, जिसका परिणाम नवंबर 2019 को जारी किया गया था। लिखित परीक्षा में सफल कुल 1,23,921 अभ्यर्थियों को शारीरिक परीक्षा के लिए बुलाया गया था। इससे पुलिस भर्ती परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों में खुशी की लहर है, जो लंबे समय से इस भर्ती परीक्षा के परिणाम का इंतजार कर रहे थे।