महिलाएं अब घर बैठ अपने बनाए उत्पादों का कारोबार कर सकती हैं। केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा महिलाओं को नि:शुल्क बिजनेस करने का मौका दिया जा रहा है।
मंत्रालय द्वारा महिला ई-हाट ऑनलाइन पोर्टल खोला गया है जिसके तहत महिलाएं यहां पर रजिस्ट्रेशन कर सकती हैं। इसके जरिए अबतक 30 राज्यों की 30,000 से ज्यादा महिला उद्यमी जुड़ चुकी हैं। इस ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर 7000 से ज्यादा उत्पाद डिस्प्ले किए गए हैं।
महिलाएं इस ऑनलाइन पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराने के बाद अपने उत्पाद की अच्छी तस्वीर खींचकर महिला ई-हाट पोर्टल पर डाल दें। उत्पाद के बारे में थोड़ी जानकारी और उसकी कीमत भी बताएं। महिला ई-हाट पोर्टल पर उत्पादों को 18 श्रेणियों में बांटा गया है, जैसे-कपड़े, बैग, फैशन एसेसरीज/ज्वैलरी, फाइल फोल्डर, सजावट का सामान, ऑर्गेनिक फूड, खिलौने जैसी 18 श्रेणियां हैं।
यहां कराएं रजिस्ट्रेशन – घर बैठे महिलाएं कई तरह के उत्पाद बना लेती हैं। उनके इस हुनर को बाजार मिले और ये आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनें इसके लिए महिला ई-हाट पोर्टल की शुरुआत की गई है।
रजिस्ट्रेशन कराने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें- http://mahilaehaat-rmk.gov.in/en/join-us/
लिंक पर क्लिक करने के बाद माँगी गयी जानकारी भरना है। इसके लिए आधार नंबर का होना जरूरी है। मांगी गयी सभी जानकारियां भरने के बाद अंत में सबमिट बटन दबाते ही आप का रजिस्ट्रेशन हो जाएगा।
ऐसे शुरू करें बिजनेस- रजिस्ट्रेशन करने के बाद आपका एक यूजर आईडी और पासवर्ड क्रिएट हो जाएगा, जिससे आप अपना अकाउंट आगे संचालित कर सकती हैं। बिजनेस शुरू करने के लिए आपने जो भी उत्पाद घर पर बनाए हैं, उसकी एक अच्छी सी फोटो खींचकर महिला ई-हाट पोर्टल पर अपलोड कर दें। इस फोटो के साथ ही उत्पाद की जानकारी भी दें और उसका दाम भी बताएं।
इस पोर्टल के जरिए घर बैठे ऐसे मिलेगा ऑर्डर- यदि किसी ग्राहक को आपका उत्पाद पसंद आता है और उसकी कीमत सही लगती है तो वो आपको वेबसाइट पर दिए आपके फोन नंबर या ईमेल आईडी पर सीधे संपर्क करेगा।
इस पोर्टल पर ऑनलाइन पेमेंट की भी सुविधा है। आप ग्राहक से ऑनलाइन पेमेंट के लिए भी कह सकती हैं। ग्राहक तक सामान पहुंचाने के लिए आप इंडिया पोस्ट पार्सल सर्विस की भी सहायता ले सकती हैं।
महिला ई-हाट पोर्टल पर जाने के लिए इन लिंक पर क्लिक करें- http://mahilaehaat-rmk.gov.in/en/home/
महिला ई-हाट पोर्टल से सम्बन्धित अधिकारियों से संपर्क करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें- http://mahilaehaat-rmk.gov.in/en/whos-who/
अगर आपको अपने उत्पाद सम्बन्धी कोई समस्या है तो यहां पर क्लिक करें- http://mahilaehaat-rmk.gov.in/en/contact-us/